• April 8, 2023

Health Care Tips: यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बनते है ये फूड, ज्यादा मात्रा में ना करें सेवन, हो सकते है नुकसान !

Health Care Tips: यूरिक एसिड बढ़ने का कारण बनते है ये फूड, ज्यादा मात्रा में ना करें सेवन, हो सकते है नुकसान !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि बुजुर्ग हो या फिर जवान हर उम्र के लोगों को जोड़ों के दर्द, गाउट तथा किडनी में पथरी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इन समस्याओं के पीछे का सबसे मुख्य कारण लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की आदतें हैं। इसकी वजह से लोगों के शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने लगता है जिसकी वजह से जोड़ों के दर्द और गाउट जैसी समस्याएं होने लगती है। यूरिक एसिड हमारे फोन में पाया जाने वाला एक अपशिष्ट पदार्थ होता है जो खाने के पाचन से उत्पन्न होता है और इसमें प्यूरीन भी पाया जाता है। जब बॉडी में प्यूरिन टूटता है तो उससे यूरिक एसिड निकलता है।

ज्यादातर यूरिक एसिड हमारे खून में मिलकर पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है तो इसकी वजह से किडनी स्टोन और गाउट तथा दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि फ्रुक्टोज से भरपूर चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने की वजह से शरीर में यूरिक एसिड लेवल बड़ा लगता है। इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि किन-किन चीजों का ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है जो आपके लिए नुकसानदायक होती है। आइए जानते है –

* कटहल :

कटहल को एक हेल्थी फ़ूड माना जाता है लेकिन आपको बता दें कि यदि आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए फायदे की जगह नुकसानदायक साबित हो सकता है क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार एक कप कटे हुए कटहल में 15.2 ग्राम फ्रुक्टोज पाया जाता है। जो हमारे शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा सकता है।

* सेब :

सब एक बहुत ही फायदेमंद फल माना जाता है लेकिन इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें क्योंकि इसमें भी फ्रुक्टोज पाया जाता है हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि एक सेब में 12.5 ग्राम फ्रुक्टोज पाया जाता है। पहले से ही यूरिक एसिड की समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन बिल्कुल कम मात्रा में करना चाहिए वरना उनकी हालत और ज्यादा खराब हो सकती है।

* अंगूर :

अंगूर एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फल होता है अंगूर में विटामिन सी और फाइबर के साथ-साथ फ्रुक्टोज भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक अंगूर में 12.3 ग्राम फ्रुक्टोज मौजूद होता है। इसके अलावा अंगूर में क्वेरसेटिन ओर एंटीऑक्सीडेंट रेसवेराट्रॉल भी पाया जाता है।

* केला :

केले का सेवन अधिक करते हैं कि केले का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है केले में पोटेशियम विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें फ्रुक्टोज की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है एक केले में लगभग 5.7 ग्राम स्वराज होता है। जो गाउट की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक होता है।

 199 total views,  2 views today

Spread the love