• October 17, 2022

Health Care Tips: प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप इन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल !

Health Care Tips: प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप इन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल !

इंटरनेट डेस्क। वर्तमान समय में डेंगू के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं इस बीमारी में व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और उसकी प्लेटलेट्स कम होने लगती है। एक स्वस्थ इंसान के लिए प्लेटलेट्स का अकाउंट 150 हजार से 450 हजार प्रति माइक्रोलीटर होनी चाहिए। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जब यह संख्या 150 1000 से कम हो जाती है तो इसे लो प्लेटलेट्स काउंट माना जाता है। इस बीमारी के दौरान हमारी प्लेटलेट्स 20 हजार तक कम हो जाती है जो एक जानलेवा स्थिति होती है। डेंगू के अलावा और भी कई ऐसी बीमारियां हैं जिनकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है लेकिन वर्तमान में डेंगू के मामलों में यह स्थिति ज्यादा देखी जाती है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि प्लेटलेट्स काउंट कम होने पर आप उस को बढ़ाने के लिए कौन-कौन सी चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते है विस्तार से –

* खजूर का करें सेवन :

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व व्यक्ति की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। और यह उसे जल्द से जल्द रिकॉर्ड करने में कारगर होते हैं जिस व्यक्ति की प्लेटलेट्स डाउन हो जाती है उसे नियमित रूप से सुबह सुबह भीगे हुए खजूर का सेवन करना चाहिए।

* चुंकदर का करें सेवन :

द प्लेयर्स को बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में चुकंदर का भी सेवन शामिल कर सकते हैं क्योंकि चुकंदर में भरपूर मात्रा में मिनरल, विटामिंस और आयरन तथा कैल्शियम पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार यह इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ प्लेटलेट्स को भी तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों को हिमोग्लोबिन लेवल यानी शरीर में खून की कमी होती है उन लोगों को भी नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करना चाहिए। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

* पपीते के पत्ते करें इस्तेमाल :

प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप पपीते के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं पपीते के पत्ते को इसके लिए रामबाण उपाय माना जाता है। डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ने पर इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है आप इनका सेवन पानी में उबालकर कर सकते हैं।

 404 total views,  2 views today

Spread the love