• November 16, 2023

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दौसा, शहर के सिविल लाईन स्थित हरिपुरा के पास सड़क हादसे में मंगलवार शाम को करीब 6 बजे एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घायल होमगार्ड अपनी ड्यूटी ऑफ कर घर लौट रहा था इस बीच रास्ते में दौसा के सिविल लाईन स्थित हरिपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड अक्षय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल होमगार्ड की सेल टैक्स वाणिज्य कर विभाग दौसा में ड्यूटी चल रही थी। और मंगलवार शाम को होमगार्ड अक्षय शर्मा अपनी ड्यूटी ऑफ कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था इस बीच सिविल लाईन स्थित हरिपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती भेजा गया घायल होमगार्ड को जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में घायल होमगार्ड का इलाज चल रहा है।

 75 total views,  2 views today

Spread the love