• September 16, 2022

भारी बारिश से हजरतगंज में बड़ा हादसा: दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

भारी बारिश से हजरतगंज में बड़ा हादसा: दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क। भारी बारिश से लखनऊ के हजरतगंज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दिलकुशा कालोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी हैं। अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए 4-4 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की दिलकुशा कॉलोनी में पुरानी दीवार का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए मजदूर रुके हुए थे। दीवार का वह हिस्सा गिरा जो कि पहले मजबूती से खड़ा हुआ था। हादसे से चीख पुकार मच गई।

 346 total views,  6 views today

Spread the love