• January 22, 2022

IPL 2022 Auction: 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली: वॉर्नर-रैना सहित 49 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

IPL 2022 Auction: 1214 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली: वॉर्नर-रैना सहित 49 प्लेयर्स का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) और उनके टीम साथी तथा फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है। IPL 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है।

बता दे की नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार 8 की जगह 10 टीमें खेलेंगी और इन टीमों ने ऑक्शन से पहले ही 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। मिचेल स्टार्क, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स, उन खिलाड़ियों में हैं जो नीलामी की शुरुआती लिस्ट से गायब हैं।

 

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल (KL Rahul) को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को भी 2018 से 2021 के सीजन तक 17 करोड़ ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है।

Spread the love