• February 2, 2022

IPL 2022, Mega Auction: ऑक्शन लिस्ट में छाए ‘यूपी-बिहार के लड़के’, देखें लिस्ट

IPL 2022, Mega Auction: ऑक्शन लिस्ट में छाए ‘यूपी-बिहार के लड़के’, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट आ गई है. इस बार करीब 590 खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना होगी, जिनपर कुल 10 टीमें बोली लगाएंगी. बता दे की अगर प्रदेशों की क्रिकेट एसोसिएशन के हिसाब से देखें तो इस बार उत्तर प्रदेश और बिहार के कई खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है. बता दे की इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस 20 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक है, जिसमें सुरेश रैना (Suresh Raina), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. जबकि बिहार से भी करीब आधा दर्जन खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. उत्तर प्रदेश और बिहार के इन्हीं खिलाड़ियों का नाम और उनका बेस प्राइस देखिए…

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े क्रिकेटर

• अनुज राज – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
• अभिजीत साकेत – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
• प्रत्यूश सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
• विपुल कृष्णा – बॉलर (बेस प्राइस 20 लाख)
• लखन राजा – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)
• अनुनय सिंह – ऑलराउंडर (बेस प्राइस 20 लाख)

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ी (बेस प्राइस)

• सुरेश रैना – 2 करोड़
• भुवनेश्वर कुमार – 2 करोड़
• कुलदीप यादव – 1 करोड़
• प्रियम गर्ग – 20 लाख
• शिवम मावी – 40 लाख
• अंकित सिंह राजपूत – 20 लाख
• कार्तिक त्यागी – 20 लाख
• रिंकू सिंह – 20 लाख
• यश दयाल – 20 लाख
• वासु वत्स – 20 लाख
• समीर रिज़्वी – 20 लाख
• ध्रुव जुरेल – 20 लाख
• आर्युन जुयाल – 20 लाख
• अक्षदीप नाथ – 20 लाख
• मोहसिन खान – 20 लाख
• जीशान अंसारी – 20 लाख
• सौरभ कुमार – 20 लाख
• संदीप कुमार – 20 लाख
• जसमेर धनखड़ – 20 लाख
• अमित मिश्रा – 20 लाख
• करण शर्मा – 20 लाख
• मोहित जांगरा – 20 लाख
• आकिब खान – 20 लाख
• शिवम शर्मा – 20 लाख
• पूर्णक त्यागी – 20 लाख
• यशोवर्धन सिंह – 20 लाख

पूरी ऑक्शन लिस्ट क्लिक करके देखें

आपको बता दें कि इस बार उत्तर प्रदेश के लिए IPL खास है, क्योंकि अब यूपी की भी अपनी एक टीम है. IPL 2022 में पहली बार लखनऊ की टीम हिस्सा लेगी, संजीव गोयनका ग्रुप (Sanjeev Goenka Group) ने इस टीम को खरीदा है. लखनऊ सुपर जायंट्स IPL इतिहास की सबसे महंगी टीम है, जिसे 7090 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें कुल 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इसमें 300 से ज्यादा अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं. IPL का मेगा ऑक्शन 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित किया जा सकता है. जबकि आईपीएल की शुरुआत मार्च के आखिर में हो सकती है.

Spread the love