• April 22, 2022

धोनी की पारी पर जडेजा फिदा: दिया ऐसे सम्मान, माही ने प्यार से सिर पर हाथ फेरा

धोनी की पारी पर जडेजा फिदा: दिया ऐसे सम्मान, माही ने प्यार से सिर पर हाथ फेरा

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL में खेले गए मुंबई और चेन्नई के बीच का मैच बेहद रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। लास्ट बॉल तक चले इस मैच में CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। यह मैच चेन्नई की टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। जीत से टीम के मौजूदा कप्तान रवींद्र जडेजा बहुत खुश नजर आए। उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) को झुककर मैदान पर सलाम किया। साथ ही टीम के खिलाड़ी अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने भी मैच के बाद धोनी का शुक्रिया अदा किया।


एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इस मैच में 13 गेंदें खेल कर 28 रन बनाए। इस पारी में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया। एक समय असंभव लग रही जीत को एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आखिरी की 4 गेंद में 16 रन बनाकर संभव कर दिखाया। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपना फिनिशर वाला वही रूप दिखाया, जिसके लिए वो जाने जाते है। इस जीत की खुशी में टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मैदान पर झुककर एमएस धोनी (MS Dhoni) को सम्मान देते नजर आए।

 

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने IPL शुरू होने से पहले इस बार रांची में काफी अभ्यास किया है और वह उनके खेल में नजर भी आ रहा है। इस सीजन के पहले ही मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए थे। IPL 2022 की 6 पारियों में उन्होंने 60 की औसत से 120 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 4 बार नॉट-आउट भी रहे। CSK की 7 मैचों में ये दूसरी जीत है। टीम को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर CSK 4 अंकों के साथ 9वें पायदान पर मौजूद है।

 553 total views,  6 views today

Spread the love