- April 24, 2023
अनुष्का शर्मा के साथ नाचते वक्त कोहली को लगी चोट, देखें VIDEO
मुंबई। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पति विराट कोहली के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में दोनों पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। एक स्टेप के दौरान अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का घुटना विराट को लग जाता है। विराट के एक्सप्रेशंस देख लोगों को लग रहा है कि उनको चोट आ गई। इस क्लिप पर लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि आईपीएल चल रहा है, चोटों से दूर रहें। इस वीडियो को अब तक साढ़े सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विराट को लगी चोट?
View this post on Instagram
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) क्रिकेट जगत और बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। दोनों साथ में हों तो लोगों के लिए डबल ट्रीट से कम नहीं होता। रीसेंटली अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के साथ डांस पे चांस मार रही हैं। पैर पकड़कर दोनों एक स्टेप करते दिख रहे हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का घुटना विराट को लग जाता है। विराट कोहली (Virat Kohli) के चेहरे को देखकर लगता है कि शायद उन्हें चोट लगी है। वहीं अनुष्का हंसने लगती हैं। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और कई कमेंट्स हैं।
लोगों को हुई चिंता
एक यूजर ने लिखा है, ट्रोफी जीतनी है भाी संभल के। एक और ने लिखा है, अरे अरे आईपीएल चल रहा है भाई, इंजरी से दूर रहो। एक कमेंट है, जितनी बार देखो उतना कम है। एक और फॉलोअर ने चिंता जताई है, बैटर इंजर्ड हो जाएगा तो क्या खेलेंगे। एक कमेंट है, लिगामेंट तो गयो।
188 total views, 2 views today