• August 11, 2023

Kushi Trailer: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की ‘खुशी’ का ट्रेलर रिलीज, RARKPK जैसी है दोनों की लव स्टोरी

Kushi Trailer: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की ‘खुशी’ का ट्रेलर रिलीज, RARKPK जैसी है दोनों की लव स्टोरी

28 जुलाई को करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई थी। इस मूवी में आलिया और रणवीर के जो किरदार थे, उनकी कास्ट अलग थी। मगर वो एक-दूसरे से प्यार करते थे, तो साथ रहने के लिए परिवार को मनाने के लिए और एडजस्ट करने के लिए तैयार थे। इसका जिक्र इसलिए क्योंकि ऐसी ही कुछ लव स्टोरी सामंथा और विजय देवरकोंडा लेकर आ रहे हैं। 1 सितंबर 2023 को सिनेमघारों में। उनकी मूवी Kushi आ रही है, जिसका ट्रेलर 9 अगस्त को रिलीज किया गया है।इस ट्रेलर की शुरुआत में विजय देवरकोंडा और सामंथा की मुलाकात कश्मीर की वादियों में होती है। जहां एक्ट्रेस बुर्का में नजर आती हैं। एक्टर उन्हें बेगम-बेगम कहकर बुलाते हैं और पहली नजर में ही उनको दिल दे बैठते हैं। वहीं, सामंथा को उनका बर्ताव शुरू में अच्छा नहीं लगता। वो उन्हें इग्नोर करती दिखाई देती हैं। फिर कहानी आगे बढ़ती। मुलाकातें होती हैं तो एक्ट्रेस बताती हैं कि वो बेगम नहीं हैं। ब्राह्मण हैं।

शादी के खिलाफ दोनों के पेरेंट्स

इसके बाद दोनों अपने पेरेंट्स को शादी के लिए मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन जाति अलग होने की वजह से लड़की वाले राजी नहीं होते हैं। फिल्म में विजय का नाम विक्रम तो सामंथा का नाम आराध्या है। 2 मिनट 45 सेकेंड के ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि एक्ट्रेस को उनके पिता जो कि मुरली बने हैं, वो घर से निकाल देते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं कि जिंदगी साथ बिताने के लिए प्यार काफी होता है और ये बात वो साबित करके दिखाएंगी।

 

शादी के बाद चीजें खराब
विजय और सामंथा बाद में कोर्ट मैरिज कर लेते हैं और अलग घर में रहने लगते हैं। लेकिन बाद में चीजें थोड़ी खराब होने लगती हैं। दोनों में खटपट होने लगती है। हालांकि विजय अपनी तरफ से कोई चूक नहीं करते लेकिन सामंथा चिड़-चिड़ करती रहती हैं। विजय पूरी कोशिश करते हैं कि वो अपनी पत्नी को खुश रख सकें लेकिन एक्ट्रेस के मूड स्विंग्स के कारण सब खराब होता चला जाता है। अंत में चीजें बहुत टॉक्सिक हो जाती हैं और अंत में सामंथा बताती हैं कि विजय ने उन्हें कभी नहीं समझा कि वो क्या चाहती हैं। वह कुछ भी कहती हैं तो वो इरिटेट हो जाते हैं। अब अंत में क्या इनके बीच सब ठीक हो पाता है या नहीं, 1 सितंबर को ही मालूम होगा।

 315 total views,  2 views today

Spread the love