• July 12, 2022

एम्स में लालू यादव को गीता पाठ से रोका, तेज प्रताप ने किया यह ट्वीट

एम्स में लालू यादव को गीता पाठ से रोका, तेज प्रताप ने किया यह ट्वीट

नई दिल्ली। दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती RJD प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Former Bihar Chief Minister Lalu Prasad Yadav) को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया है। उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा कि एम्स में लालू यादव को गीता पाठ सुनने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें ऐसा करने से रोकने वाले उस अज्ञानी को इस महापाप की कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया।

 

तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा कि उनके पिता लालू यादव को अस्पताल में श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने और सुनने से रोक दिया गया। जबकि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को गीता पाठ पढ़ना और सुनना काफी पसंद है। गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नहीं पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी।’ उन्होंने इसके साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें गीता पाठ करने के फायदे बताए गए हैं।

इससे पहले तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने सोमवार रात एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को फिलहाल अपने परिवार और बिहार की जनता की जरूरत है। उन्हें चापलूसों की जरूरत नहीं हैं। कुछ बाहर वाले लोग खुद को मुंह मियां मिठ्ठू बता रहे हैं और भोला-भाला बनकर उनके पिताजी की सेवा का दिखावा कर रहे हैं। ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

 423 total views,  2 views today

Spread the love