• November 1, 2022

PM मोदी के दौरे से पहले बदली मोरबी के अस्पताल की सूरत, देखें तस्वीरें

PM मोदी के दौरे से पहले बदली मोरबी के अस्पताल की सूरत, देखें तस्वीरें

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के मोरबी में केबल तारों वाले ब्रिज के टूटने से मौत का आंकड़ा 134 पार कर गया है। कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायलों को मोरबी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां आज पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचेंगे। इस बीच विपक्ष ने अस्पताल में देर रात पेंटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करके भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।


कांग्रेस ने इसे त्रासदी का इवेंट कहा तो आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा के फोटोशूट से पहले की तैयारी करार दिया। गुजरात के मोरबी के सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पहुंचने से पहले रंग-रोगन का कार्य देर रात को अंजाम किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार बता दे की अस्पताल में उन्हीं भर्ती किया गया है जो केबल तारों वाले ऐतिहासिक ब्रिज के गिरने से घायल हुए थे।

बता दे की कांग्रेस पार्टी ने मरम्मत कार्य को “त्रासदी की घटना” बताते हुए ट्वीट किया, “त्रासदी का इवेंट। कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे। उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं। PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है। इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं।

 

बता दे की आप ने ट्वीट किया, “Morbi Civil Hospital में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM Modi के Photoshoot में घटिया बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए। 141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है..”

 323 total views,  2 views today

Spread the love