• February 14, 2022

सुरेश रैना को IPL की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब आया ये संदेश

सुरेश रैना को IPL की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा, अब आया ये संदेश

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के सफल बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना (Suresh Raina) जिनको मिस्टर IPL जैसे नाम से लोग बुलाते हैं उनको इस बार के मेगा आक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला। 12 और 13 फरवरी 2022 को बैंगलोर में हुए दो दिवसीय आक्शन में सभी 10 टीमें 600 खिलाड़ियों की बोली लगाने पहुंची। चेन्नई ने अपने कई पुराने खिलाड़ियों को साथ जोड़ा लेकिन सुरेश रैना (Suresh Raina) पर बोली नहीं लगाई। नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद उनके लिए टीम ने एक संदेश जारी किया।

बता दे की IPL के 15वें सीजन के लिए हुए मेगा आक्शन में सुरेश रैना (Suresh Raina) 2 करोड़ की रकम से साथ शामिल हुए थे। पहले दिन उनको किसी भी टीम ने खरीदने में रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद दूसरे दिन आखिर के सेट में उनको फिर से शामिल किया गया। इस बार भी उनको किसी फ्रेंचाइजी टीम ने खरीदने में रूचि नहीं दिखाई।

बता दे की साल 2008 के बाद यह महज दूसरा मौका ही होगा जब सुरेश रैना (Suresh Raina) आइपीएल में नहीं खेलेंगे। साल 2020 में कोरोना की वजह से उन्होंने अपना नाम वापस लिया था। CSK ने सुरेश रैना (Suresh Raina) के मेगा आक्शन में नहीं चुने जाने पर अपना संदेश जारी कर इस धुरंधर को शुभकामनाएं दी। चिन्ना थाला, आपने जो हम सभी को यलो मेमोरी दी उसके लिए आपको सुपर थैंक्स।

Spread the love