• September 16, 2022

PCB की शाहिद अफरीदी ने खोली पोल, शाहीन के इलाज का नहीं है पैसा

PCB की शाहिद अफरीदी ने खोली पोल, शाहीन के इलाज का नहीं है पैसा

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के पास अपने स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के इलाज कराने का भी पैसा नहीं है। यह खुलासा किया है टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने। अफरीदी ने बताया कि कैसे शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) इंग्लैंड अपने खर्चे पर गए, जबकि उनके लिए डॉक्टर का इंतजाम खुद शाहिद अफरीदी ने किया। शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) एशिया कप 2022 में नहीं खेल सके थे, वह पहले टीम के साथ यूएई गए थे, लेकिन फिर बाद में इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए थे।

 

शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने समा न्यूज पर कहा, ‘शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) अपने आप इंग्लैंड गया। उसने अपने खर्चे पर इंग्लैंड का टिकट बुक कराया, जबकि डॉक्टर का इंतजाम मैंने किया। PCB ने उनके लिए कुछ भी नहीं किया।’ मौजूदा समय में पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के लिए भी ऐसा लगता है PCB के पास पैसे नहीं हैं और इस तरह से शाहिद ने पीसीबी के फटे हाल की पोल पूरी दुनिया के सामने खोल दी।

 

शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) रिहैब से गुजर रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। पीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है और शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) इसका हिस्सा हैं।

 295 total views,  2 views today

Spread the love