- February 10, 2022
रैली में नवजोत सिंह सिद्धू का ये रूप देख लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को लेकर एक VIDEO वायरल हुआ है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पूर्वी हलके में अपने समर्थकों के साथ जोड़ा फाटक के निकट दशमेश नगर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान स्टेज पर थे। इस रैली के दौरान राजविंदर सिंह लोगों को नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के लिए वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। अचानक हीनवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपनी आंखें बंद कर लेते हैं और मंत्र जाप शुरू कर देते हैं।
कोई बताएगा ये वीडियो किसने बनाया ?
😱😳 pic.twitter.com/BmF2hEgjFF— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ رویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) February 8, 2022
पहले नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपने चेहरे पर दायां हाथ फेरते हैं और फिर दोनों आंखें बंद करके दोनों हाथ से कोई साइन बनाते हैं। इसके बाद दाएं हाथ को चेहरे के सामने से घुमाकर बाएं हाथ पर रख देते हैं। फिर बाएं हाथ की मुट्ठी बनाकर चेहरे से घुमाते हैं और अंत में अपने दाएं हाथ से किसी को कुछ इशारा करते हैं।
रैली स्थल पर मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) का यह रूप देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोगों ने इसे मंत्र बाबा बताया और किसी ने इसका मजाक उड़ाया। वहां मौजूद एक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) समर्थक ने इसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।