- July 7, 2022
PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने अक्षय पात्र रसोईं का उद्घाटन किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को वाराणसी दौरे के क्रम में सबसे पहले अर्दली बाजार के एलटी कालेज परिसर में स्थापित अक्षय पात्र का शुभारंभ किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से स्थापित देश की 62वीं व प्रदेश की इस चौथी केंद्रीयकृत मध्याह्न भोजन रसोई में एक घंटे में 40 हजार रोटियां बनेंगी तो 45 मिनट में 130 किलोग्राम चावल पक जाएगा। वहीं 1200 किलोग्राम दाल-सब्जी पकने में सिर्फ 1.30 घंटे लगेंगे जो छह हजार बच्चों के लिए पर्याप्त होगा। उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाएगा। बता दें कि, अक्षय पात्र एक स्वयंसेवी संस्था है जो उत्तर प्रदेश समेत देश के 12 राज्यों में बच्चों को मिड डे मील मुहैया करा रही है। वाराणसी में इसके 62वें केंद्र का शुभारंभ किया गया है।
यह रसोई वाराणसी के अर्दली बाजार में स्थित एलटी कॉलेज में बनाया गया है। यहां तैयार हुआ भोजन वाराणसी के 148 स्कूलों के बच्चों में बांटा जाएगा। यहां से बना पौष्टिक आहार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत वितरित किया जाएगा। तीन एकड़ में फैली यह रसोई उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई है। यहां पर प्रति घंटे एक लाख रोटी तैयार होगी।
बता दें कि इतनी बड़ी तादाद में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के लिए पूरा ऑटोमेटिक किचन बनाया गया है। खास तौर पर मशीनें बनायी गयी हैं। इसमें आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन लगाई हुआ है। दाल और सब्जी बनाने के लिए भी उन्नत मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहाँ एक लाख बच्चों का खाना तैयार होगा। हाइजिन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस किचन में पूरे 24 घंटे में तीन सौ लोग काम करेंगे।
333 total views, 2 views today