- July 18, 2022
Presidential election : मतदान खत्म, यशवंत सिन्हा या द्रौपदी मुर्मू में कौन होगा राष्ट्रपति?

नई दिल्ली। आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुआ. एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, तो यशवंत सिन्हा विपक्ष का चेहरा हैं. राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी. राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में मतदान हुआ. पीएम मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेताओं ने संसद भवन में बने बूथ पर मतदान किया. भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया।
चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है।बता दे की 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का एलान 21 जुलाई को होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की अवधि शाम पांच बजे खत्म हो गई। इसी के साथ संसद में मतपेटियों को बंद कर दिया गया। अब 21 जुलाई को चुनाव के नतीजों का एलान होगा।
290 total views, 2 views today