• November 9, 2023

पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

पानी की किल्लत के चलते ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

बांदीकुई।।बैजुपाडा थाना अन्तर्गत क्षेत्र बिवाई बास दुब्बी में पेयजल समस्या के चलते बुधवार सुबह ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं समेत बच्चों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्रामीण ने आरोप लगायें कि जनप्रतिनिधियों द्वारा पेयजल संकट से निजात दिलाने का आश्वासन दिया जाता हैं। लेकिन समस्या जस की तस ही बनी रहती हैं। इस पर कुछ महिलाओं ने तो 24 घंटे में पेयजल समस्या का निस्तारण ना होने पर मतदान ना करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पेयजल टंकी तो बनाई गई है लेकिन पानी उन तक नहीं पहुंच पा रहा हैं। महिलाओं और बच्चों को दूरदराज जाकर पानी भरना पड़ रहा हैं। इसको लेकर लोगों का खासा आक्रोश फूटा। इस मौके पर वंदना देवी, सीमा, छोटी देवी, धपपो देवी, सीता, धनबाई, मौसम, ममता, प्रेम, गीता, कमली, लीला देवी, लाड बाई, सुशीला, बदाम देवी, मानसिंह, कोमल, रेखा देवी, रेशमा, कुमकुम, मौसम, आशिष सहित अन्य मौजूद रहें।

 64 total views,  2 views today

Spread the love