• July 7, 2022

दूल्हा बने पंजाब के CM भगवंत मान, गुरप्रीत संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें

दूल्हा बने पंजाब के CM भगवंत मान, गुरप्रीत संग रचाई शादी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान Bhagwant Mann) आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ स्थिति अपने आवास पर उन्होंने सादगी साथ डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) के साथ शादी रचाई। यह भगवंत मान Bhagwant Mann) की दूसरी शादी है। शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) को बधाइयां मिलने लगी थीं। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन की मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि इस शादी समारोह में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी।


आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इस सुंदर जोड़े की तस्वीरें भी साझा कीं। इस मौके पर राघव चड्ढा (Raghav Chadhaने हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘साडे वीर दा व्याह, सानू गोडे गोडे चाह’ यानी मेरे बड़े भाई की शादी है और आज मैं बहुत खुश हूं। अब बड़े भाई की शादी के बाद छोटे की नंबर लगना है।

इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी पहुंचे थे। बता दें कि गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। मान ने पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक ले लिया था। सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने इस मौके पर कहा, मुझे खुशी है कि मेरा छोटा भाई आज शादी कर रहा है। यह एक नई शुरुआत है। भगवान उन दोनों को खुश रखें। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा, हमे खुशी है कि हमारा भाई आज जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहा है। उनकी मां का सपना था कि वह फिर से घर बसाए। आज उनका सपना पूरा हो गया।

 403 total views,  2 views today

Spread the love