• April 9, 2023

Pushpa 2 Teaser: लोग पचा नहीं पा रहे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के टीजर का ये सीन, क्या आपने किया नोटिस?

Pushpa 2 Teaser: लोग पचा नहीं पा रहे अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के टीजर का ये सीन, क्या आपने किया नोटिस?

इंटरनेट डेस्क। अब रूल पुष्पा का… अपने बर्थडे से पहले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा 2 के टीजर से धमाका कर दिया। सवा 3 मिनट के वीडियो तो देख लोगों की सांसे थम गईं। 8 गोलियां लगने के बाद भी पुष्पा महीनों से लापता है… और मिला भी तो सीधे शेर के सामने…। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के चाहने वालों की धड़कनें तो पुष्पा की दूसरी किस्त में उनकी पहली झलक देख कर बढ़ गईं।

पहली बार जिसने भी अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के लुक को देखा वो अपलक निहारता ही रह गया। पोस्ट में साड़ी पहने पुष्पा ने बड़ी सी बिंदी लगाई हुई है, उनका रूप काली माता जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया पर 7 अप्रैल से बवंडर मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि 24 घंटे बाद भी उनके जेहन से पुष्पा का लुक जा नहीं रहा है। पहली बार देखो तो दिल सहर उठता है।

पुष्पा: द रूल के टीजर में काफी सारी खामियां भी हैं। जैसे 8 गोली लगने के बाद भी पुष्पा का जिंदा रहना, वैसे साउथ कि फिल्मों के लिए ये कोई नहीं बात नहीं। पर कुछ लोगों का हाजमा तब खराब हो गया जब जंगल में पुष्पा को देखकर शेर दो कदम पीछे हो जाता है। लोगों कहा कहना है कि भौकाल उतना ही दिखाओ जितना बर्दास्त हो जाए… पुष्पा ना हुए, भगवान हो गए…।

 222 total views,  2 views today

Spread the love