• July 27, 2022

Railway Recruitment Scam: RJD सुप्रीमो लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव गिरफ्तार

Railway Recruitment Scam: RJD सुप्रीमो लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव गिरफ्तार

नई दिल्ली। रेल मंत्री रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पूर्व ओएसडी भोला यादव (Bhola Yadav) को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने आईआरसीटी से जमीन के बदले नौकरी देने के घोटाले में भोला यादव के खिलाफ एक्शन लिया है। CBI राज्य में चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती घोटाले में CBI अधिकारी भोला यादव से पूछताछ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भोला यादव (Bhola Yadav) के पटना और दरभंगा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साल 2004 से 2009 के बीच जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब भोला यादव (Bhola Yadav) उनके ओएसडी रहे थे। उस समय रेलवे में जमीन के बदले नौकरी लगवाने के आरोप हैं और भोला यादव को इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

 

CBI ने दो महीने पहले इस मामले में लालू परिवार के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। पटना स्थित राबड़ी आवास और दिल्ली में मीसा भारती के घर समेत लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के कई ठिकानों पर CBI की टीम पहुंची थी। टीम ने कई घंटों तक घरों की तलाशी ली। हाल ही में CBI ने लालू के करीबी भोला यादव (Bhola Yadav) से पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब भोला यादव (Bhola Yadav) के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इससे लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

क्या है मामला?

CBI ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav), उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दो बेटियां, नौकरशाह और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप हैं कि लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी पोस्ट पर लोगों को नौकरियां दिलाई गईं, इसके बदले में जमीन लालू परिवार के लोगों के नाम पर करवा दी गईं। जांच में सामने आया कि रेलवे की ओर से उन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह का नोटिफिकेशन नहीं निकाला गया था। लालू परिवार के लोगों ने इस कथित घोटाले में एक लाख वर्ग फीट से ज्यादा की जमीन अपने नाम करवा ली थी।

 369 total views,  2 views today

Spread the love