• March 19, 2022

रेमो डिसूजा ने चुकाया Dance India Dance के कंटेस्टेंट का कर्ज, मां चलाती हैं रिक्शा

रेमो डिसूजा ने चुकाया Dance India Dance के कंटेस्टेंट का कर्ज, मां चलाती हैं रिक्शा

मुंबई। कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। रेमो डिसूजा कोरियोग्राफी के साथ ही डायरेक्शन भी कर चुके हैं। रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) कई डांसिंग शोज भी होस्ट कर चुके हैं और टैंलेंट को हमेशा प्रमोट करते हैं। इस बीच रेमो ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी वजह से हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 (DID Li’l Master Season 5) के एक कंटेस्टेंट का लोन चुकाया है।

 

दरअसल इन दिनों रेमो डिसूजा (Remo D’Souza), जी टीवी के डांस शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 (Dance India Dance Little Master 5) को जज कर रहे हैं। इस शो को रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) के साथ ही मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) जज कर रहे हैं। शो में छोटे छोटे बच्चे अपने डांस का हुनर दिखाते नजर आते हैं। ऐसे में 8 साल के कंटेस्टेंट हिमांशु के डांस ने सभी जजेस का दिल जीत लिया। वहीं जब परफॉर्मेंस के बाद कंटेस्टेंट से बातचीत हुई तो उनके फाइनेंशियल क्राइसेस की बात सामने आई।

 

रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) का पता लगा कि हिमांशु दिल्ली का रहने वाला है और जब काफी पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मां ने अपने दोनों बच्चों को अकेले पाला और पैसे कमाने के लिए रिक्शा चलाती हैं। रिक्शा खरीदने के लिए हिमांशु की मां ने लोन लिया। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि फीमेल रिक्शा ड्राइवर होने की वजह से उन्हें कई बार हैरास भी किया जाता है। पूरी बात सुनने के बाद रेमो भावुक हो गए और उन्होंने पूरा लोन भरने का फैसला लिया। इस बारे में बात करते हुए रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) ने कहा, ‘मैं आपकी इस ईएमआई पे करने में मदद करना चाहता हूं। प्लीज मुझे बताइएगा कि कितना लोन अमाउंट बाकी है, मैं भर दूंगा। मैं नहीं चाहता कि आप या हिमांशु किसी भी चीज को लेकर स्ट्रेस लें। आप बच्चों पर फोकस करें और अच्छी जिंदगी जिएं।’ इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर रेमो की खूब वाहवाही हो रही है।

Spread the love