• January 19, 2023

Rohit Sharma: सिर्फ 2 छक्के लगाते ही रोहित ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

Rohit Sharma: सिर्फ 2 छक्के लगाते ही रोहित ने अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पहले ODI मैच में न्यूजीलैंड टीम को 12 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारत की तरफ से शुभमन गिल (Shubman Gill) ने दोहरा शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने 208 रनों की पारी खेली. वहीं, मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने 4 विकेट चटकाए. वहीं, मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सिर्फ दो छक्के लगाए और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बहुत ही सधी हुई शुरुआत की. उन्होंने 28 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसी के साथ वह भारतीय धरती पर ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने MS Dhoni को पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भारतीय धरती पर ODI क्रिकेट में 125 छक्के लगाए हैं. वहीं, धोनी ने 123 छक्के जड़े थे.

भारतीय जमीन पर ODI में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा – 125 छक्के
एमएस धोनी – 123 छक्के
सचिन तेंदुलकर – 71 छक्के
विराट कोहली – 66 छक्के
युवराज सिंह – 65 छक्के

अफरीदी के नाम है ये रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने लगाए हैं. उन्होंने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के लगाए हैं. जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 239 ODI मैचों में 265 छक्के लगाकर चौथे नंबर पर काबिज हैं.

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

शाहिद अफरीदी – 351 छक्के
क्रिस गेल – 331 छक्के
सनथ जयसूर्या – 270 छक्के
रोहित शर्मा – 265 छक्के

 277 total views,  2 views today

Spread the love