• September 20, 2022

SA20 Auction: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर सनराइजर्स ने लगाई सबसे बड़ी बोली, जाने

SA20 Auction: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पर सनराइजर्स ने लगाई सबसे बड़ी बोली, जाने

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी CSA द्वारा शुरू की जा रही नई टी20 लीग (T20 League) के लिए ऑक्शन का आयोजन हो चुका है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए IPL 2022 में खेलने वाले ट्रिस्टन स्टब्स इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। अगले साल जनवरी-फरवरी में आयोजित होने वाली इस टी20 लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और ये सभी टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने खरीदी हैं। SA20 Players Auction में ट्रिस्टन स्टब्स को सनराजइर्स ईस्टर्न कैप (Sunrisers Eastern Cap) ने 4.13 करोड़ रुपये में खरीदा है। हैरान करने वाली बात ये है कि सनराइजर्स हैदराबाद के मालिकों वाली फ्रेंचाइजी ने टीम के पर्स की 25 फीसदी से ज्यादा रकम उन पर लुटाई है।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (South Africa T20 league) में एक टीम का पर्स 16 करोड़ रुपए रखा गया था। ऐसा भी नहीं है कि उन्होंने बहुत तूफान मचाया हुआ है। 22 वर्षीय ट्रिस्टन स्टब्स इस साल IPL में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा थे और उन्हें 2 मैच खेलने को मिले थे। इनमें उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए थे। हालांकि, उनका टी20 रिकॉर्ड बेहतरीन है। उन्होंने अब तक 34 मुकाबलों 784 रन बनाए हैं, जहां उनका स्ट्राइकरेट 160 से ज्यादा का रहा है। वे चौकों से ज्यादा छक्के जड़ने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 39 चौके और 53 छक्के जड़े हैं। वे साउथ अफ्रीका की ओर से 6 टी20 मैच भी खेल चुके हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के अलावा कई और खिलाड़ियों पर भी करोड़ों रुपए की बोली लगी, लेकिन कोई भी 4 करोड़ रुपए तक नहीं पहुंच सका। दूसरे नंबर पर रिली रोसो रहे, जिन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स (Pretoria Capitals) ने 3 करोड़ 11 लाख रुपये में खरीदा। तीसरे नंबर पर मार्को जैनसेन थे, जिन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने 2 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। वेन पर्नेल पर भी मोटी बोली लगाई गई, जिन्हें करीब 2 करोड़ रुपये प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से मिले।

 347 total views,  2 views today

Spread the love