Skin Care Tips: समर सीजन में हाथों को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए इस होममेड ग्लिसरीन हैंड क्रीम का करें इस्तेमाल !

Skin Care Tips: समर सीजन में हाथों को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने के लिए इस होममेड ग्लिसरीन हैंड क्रीम का करें इस्तेमाल !

स्किन एक्सपर्ट के अनुसार स्मूथ और चमकदार हाथों के लिए एक्सफोलिएशन बहुत जरूरी होता है ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं ग्लिसरीन हैंड क्रीम बनाने का तरीका। हाथों में ग्लिसरीन लगाने से डेड स्किन को साफ करने में मदद मिलती है। इस होममेड हैंड क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में भी सुधार होने लगता है तथा आपकी स्किन को आंतरिक पोषण भी मिलने लगता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा डीप नरिश होती है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को नेचुरल रूप से ग्लोइंग और जवां बनाने में भी मदद मिलती है। आइए इस लेख के माध्यम से ग्लिसरीन हैंड क्रीम के बारे में विस्तार से –

* ग्लिसरीन हैंड क्रीम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. ग्लिसरीन – 1 चम्मच
2. नारियल तेल – 2 चम्मच
3. बादाम तेल – 1 चम्मच
4. गुलाब जल – 1 चम्मच

* ग्लिसरीन हैंड क्रीम बनाने का आसान तरीका :

1. ग्लिसरीन हैंड क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें।
2. इसके बाद आप इसमें बादाम तेल और नारियल तेल डालकर गर्म करें।
3. अब आप इन दोनों तेलों को तब तक गर्म करें जब तक अच्छे से मिल ना जाएं।
4. इसके बाद आप तेल के मिक्चर को एक दूसरे बाउल में डालकर ठंडा कर लें।
5. अब आप जब ये मिक्चर अच्छे से ठंडा हो जाए तो आप इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन डालें।
6. इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक एक छोटे कंटेनर में स्टोर कर लें।
7. इस तरह से आपकी होममेड ग्लिसरीन हैंड क्रीम बनकर तैयार हो चुकी है।
8. अब आप इस क्रीम को रोजाना रात को सोने से पहले हाथों पर लगाएं।

 106 total views,  2 views today

Spread the love