Skin Care Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें एवोकाडो !

Skin Care Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए स्किन केयर रूटीन में शामिल करें एवोकाडो !

आपको बता दे कि एवोकाडो में कई एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं एवोकाडो फेस मास्क बनाने का आसान तरीका। एवोकाडो फेस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए शहद का भी इस्तेमाल किया जाता है। जो हमारी त्वचा को डीप नरिश करने में मदद करता है। एवोकाडो फेस मास्क के इस्तेमाल से डैमेज स्किन को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं एवोकाडो फेस मास्क के बारे में विस्तार से –

* एवोकाडो फेस मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. एवोकाडो – एक पका हुआ
2. शहद – एक चम्मच

* एवोकाडो फेस मास्क बनाने का आसान तरीका :

1. त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए एवोकाडो फेस मास्क बहुत फायदेमंद माना जाता है इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एवोकाडो लें।
2. इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से छीलकर बीज निकाल लें।
3. अब आप इसके गूदे को अच्छे से मैश कर लें।
4. इसके बाद आप मैश एवोकाडो में एक चमच शहद डालें।
5. अब आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
6. इस तरह से आपका हेल्दी स्किन के लिए एवोकाडो फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।

* इस तरह करें एवोकाडो फेस मास्क का इस्तेमाल :

1. एवोकाडो फेस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
2. इसके बाद आप इसको अपने फेस पर अच्छी तरह से लगा लें।
3. अब आप चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें।
4. इसके बाद आप इस मास्क को चेहरे पर करीब 10-15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
5. अब आप अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।

 115 total views,  2 views today

Spread the love