• October 29, 2022

SL vs NZ T20 WC: ग्लेन फ़िलिप्स ने महज इतनी गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक

SL vs NZ T20 WC: ग्लेन फ़िलिप्स ने महज इतनी गेंदों पर जड़ा तूफानी शतक

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज यानी के शनिवार को न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर बनाया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में कीवी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 2020 में शतक बनाया था। ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका के रीले रूसो इस टूर्नामेंट में शतक लगा चुके हैं।

ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) ने 12 रन के निजी स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए केवल 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। वह अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। कीवी बल्लेबाज ने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। फ़िलिप्स से पहले ब्रैंडन मैकुलम टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी जड़ने कानामा कर चुके हैं।

 

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 15 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) ने मोर्चा संभाल लिया। हालांकि 12 के निजी स्कोर पर उनका कैच छूट गया। ग्लेन फ़िलिप्स (Glenn Phillips) ने यहां से डैरिल मिचेल के साथ मिलकर 64 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी की और फिर अपना शतक पूरा किया। मिचेल ने 24 गेंदों पर 22 रन बनाए।

 296 total views,  2 views today

Spread the love