• January 11, 2022

रेप के बाद हत्या कर कुएं में फेंका था महिला का शव, हत्यारा हुआ गिरफ्तार

रेप के बाद हत्या कर कुएं में फेंका था महिला का शव, हत्यारा हुआ गिरफ्तार

बस्सी। तुंगा थाना इलाक़े में 8 जनवरी को कुएं में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को गहरे कुएं में फेंक दिया गया। डीसीपी प्रह्लाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि तुंगा पुलिस को 8 जनवरी को कुएं में एक महिला के शव के होने की जानकारी मिली।

थानाधिकारी रमेश मीणा

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची और नग्न हालत में मौजूद महिला को कपड़े से लपेटकर बाहर निकाला गया। मौक़े पर मौजूद महिला के भाई ने उसकी पहचान की। बाद में पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया। मौक़े पर मिली महिला की चप्पलों के आधार पर सुराग जुटाए गए और आरोपी राजू मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।

अमरसिंह एएसआई

थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया की 7 जनवरी की शाम को महिला किसी काम से घर से बाहर गयी थी।

कानि.अशोक कुमार।

इस दौरान महिला को सुनसान रास्ते पर अकैला देखकर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और खेतों की तरफ़ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कानि.मुकेश कुमार

महिला ने जब आरोपी का विरोध किया तो आरोपी राजू ने एक पत्थर से उसके सिर पर हमला किया। खून अधिक बहने से महिला की मौत हो गयी। आरोपी राजू ने साक्ष्य को छिपाने के इरादे से महिला के शव को क़रीब 150 मीटर दूर गहरे कुएं में फेंक दिया. फ़िलहाल तुंगा थाना पुलिस की आरोपी युवक से पूछचाछ जारी है।

कानि.मेघराम।

 503 total views,  2 views today

Spread the love