• December 17, 2021

इस देश में लगा हंसने और रोने पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर कड़ी सजा

इस देश में लगा हंसने और रोने पर लगा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर कड़ी सजा

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया अपने अजीबोगरीब नियमों के लिए कुख्यात है। अब किम जोंग उन (Kim Jong Un) सरकार ने हंसने, शराब पीने, किराने की खरीददारी पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध 11 दिनों के लिए है। क्योंकि प्योंगयांग अपने पूर्व नेता किम जोंग इल (Kim Jong Il) की 10वीं बरसी मना रहा है। ऐसे में यह फरमान सुनाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की शोक की अवधि इस साल 11 दिनों तक रहेगी क्योंकि यह 10वीं बरसी है। आमतौर पर हर साल 10 दिन का शोक मनाया जाता रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने 11 दिनों तक पूरे देश में लोगों के हंसने तक पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही शराब पीने और किसी भी तरह के आयोजन करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा है कि इतिहास में शोक की अवधि के दौरान शराब पीने या नशे में पकड़े जाने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें वैचारिक अपराधियों के रूप में माना जाता था। उन्हें ले जाया गया और फिर कभी नहीं देखा गया। लोगों ने बताया है कि यदि शोक की अवधि के दौरान आपके परिवार में किसी की मौत हो जाती है फिर भी आप जोर से रो नहीं सकते हैं। इतना ही नहीं 11 दिनों के शोक के बाद ही आप शव का अंतिम संस्कार कर सकते हैं। इस दौरान आप जन्मदिन भी नहीं मना सकते हैं।

बता दें कि किम जोंग इल (Kim Jong Il) का 2011 में 69 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इल ने 1994-2011 तक उत्तर कोरिया पर शासन किया था। इल की मौत के बाद किम जोंग उन (Kim Jong Un) सत्ता संभाल रहे हैं।

 523 total views,  4 views today

Spread the love