• June 2, 2022

गुजरात में खुद से शादी करने जा रही यह दुलहन, मंडप सजेगा और जयमाला भी होगी, पर नहीं आएगी बारात

गुजरात में खुद से शादी करने जा रही यह दुलहन, मंडप सजेगा और जयमाला भी होगी, पर नहीं आएगी बारात

नई दिल्ली। किसी भी अन्य होने वाली दुल्हन की तरह, 24 साल की क्षमा बिंदु 11 जून को शादी की तैयारियां कर रही हैं। अपने लिए लहंगा, जूलरी खरीदी है। पार्लर भी बुक है। वह दुलहन बनकर मंडप में बैठने को तैयार हैं। हालांकि उनके साथ फेरे लेने के लिए दूल्हा नहीं होगा। आप हैरान होंगे कि दूल्हा नहीं होगा तो वह फेरे किसके साथ लेंगी? दरअसल क्षमा किसी युवक के साथ नहीं बल्कि खुद के साथ शादी करने जा रही हैं। मंडप सजाया जा रहा है, फेरों की व्यवस्था की जा रही है और जयमाला का भी आयोजन होगा। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में कोई वर नहीं होगा बल्कि अकेले वधू के तौर पर सजी क्षमा बिंदु होंगी। वह खुद से ही शादी करने वाली हैं, जिसे ‘सोलोगैमी’ कहा जाता है। गुजरात और भारत का संभवत: यह पहला ऐसा मामला है, जब कोई लड़की खुद से ही अपनी शादी करने वाली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की क्षमा का कहना है कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती हैं, लेकिन दुल्हन बनने का मन था। इसलिए खुद से ही शादी रचाने का फैसला कर लिया। क्षमा बिंदु का कहना है कि मैंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या देश में किसी ने खुद से शादी की है तो ऐसा कोई मामला नहीं मिला। इस तरह संभवत: वह पहली लड़की हैं, जो खुद से शादी करेंगी। एक निजी कंपनी में काम करने वाली क्षमा सेल्फ मैरिज को लेकर कहती हैं कि यह खुद के प्रति अपना प्यार दर्शाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को प्यार करती हूं और इसीलिए शादी कर रही हूं।

बता दे की अपने परिजनों के रवैये को लेकर क्षमा ने कहा कि वे खुले विचारों के हैं और उनकी ओर से मुझे पूरा आशीर्वाद है। शादी के बाद क्षमा ने हनीमून के लिए गोवा जाने का भी फैसला लिया है। भारत में भले ही सोलोगैमी का यह पहला मामला है, लेकिन पश्चिमी देशों में इस ट्रेंड को शुरु हुए कई साल हो गए हैं।

 1,547 total views,  4 views today

Spread the love