Travel Tips: कम बजट में हिल स्टेशन पर घूमने का करना चाहते हैं प्लान तो इस बार कांगड़ा का करें रुख !

Travel Tips: कम बजट में हिल स्टेशन पर घूमने का करना चाहते हैं प्लान तो इस बार कांगड़ा का करें रुख !

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश हमारे भारत देश के उन राज्यों में से एक है जिस हो घूमने के लिए आज से बहुत ही पसंद किया जाता है और अधिकतर लोग हिमाचल प्रदेश को अपनी ट्रैवल डेस्टिनेशन लिस्ट में जरूर शामिल करते हैं। यहां पर ऐसे कई हिल स्टेशन मौजूद है जो हमेशा हरे-भरे पहाड़, नदियां और झील तथा बादलों की चादर से ढके हुए रहते हैं। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए आने वाले लोग यहां से मनाली, शिमला, किन्नौर और धर्मशाला जैसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट पर जरूर पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आने वाले समय में यहां का कांगड़ा जिला भी लोगों की लेटेस्ट फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने वाला है।

हाल ही में राज्य सरकार ने कांगड़ा को ऑल सीजन टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का प्लान तैयार किया है और इसके लिए आज से कांगड़ा राज्य भी पर्यटन राजधानी बनने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार कांगड़ा को स्टेट्स टूरिज्म कैपिटल बनाने का प्लान तैयार किया जा चुका है भले ही हिमाचल प्रदेश में कई चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन मौजूद हो लेकिन कांगड़ा को भी घूमने के लिए बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।

आपको बता दें कि कांगड़ा जिले में भी कई टूरिस्ट अट्रैक्शन है जहां पर यात्रियों की भीड़ हमेशा लगी ही रहती है। यहां पर धौलाधार पहाड़ी एरिया से लेकर वेदांग के चाय के बागान, किले और मंदिर भी मौजूद है जिसकी वजह से कांगड़ा में यात्रा के दौरान बहुत कुछ देखा और किया जा सकता है यही सबसे बड़ा कारण है कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का प्लान बनाया गया है।

कांगड़ा जिले की खास बात यह है कि यह जिला खानपान और हैंडीक्राफ्ट चीजों के लिए भी काफी फेमस है। यहां का खाना धाम, माद्रा और हैंडीक्राफ्ट जैसे कांगड़ा पेंटिंग्स, वुड क्रेविंग्स, मेटल क्राफ्ट और हैंडलूम आदि कई चाहिए काफी फेमस है। इसी वजह से कांगड़ा को नॉर्थ इंडिया की चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। कांगड़ा से आप धर्मशाला, मकडोल गंज, पालमपुर, कांगड़ा टाउन और चामुंडा देवी जैसी खूबसूरत जगहों पर आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आने वाले टूरिस्ट यहां पर चामुंडा रोपवे से चंदर भान में मौजूद आदि हिमानी मंदिर जैसी जगहों पर भी पहुंचते हैं। आपको बता देगी कांगड़ा एक ऐसी जगह है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक तथा धार्मिक के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। अगर आप भी कम बजट में हिल स्टेशन की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इस बार कांगड़ा कि ट्रिप का प्लान करना चाहिए।

 320 total views,  2 views today

Spread the love