Travel Tips: बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर माइंड फ्रेश करने के लिए मुंबई के पास कि इन जगहों पर घूमने का करे प्लान !

Travel Tips: बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर माइंड फ्रेश करने के लिए मुंबई के पास कि इन जगहों पर घूमने का करे प्लान !

घूमने का शौक सभी लोगों को होता है सभी लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान करते हैं। घूमने जाने से माइंड को फ्रेश करने में भी मदद मिलती है और आपको काम के दबाव से भी राहत मिलती है। जिससे आप अच्छा फील कर पाते हैं। घूमने के लिए सभी लोग अपनी-अपनी पसंदीदा जगहों पर जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार मुंबई शहर के टाइप का प्लान कर रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे मुंबई शहर के आसपास में स्थित ऐसी जगहों के बारे में जहां पर आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। इन जगहों पर जाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से –

* महाबलेश्वर :

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि महाबलेश्वर एक बहुत ही लोकप्रिय हिल स्टेशन है यहां के खूबसूरत और मनोरम दृश्य, स्ट्रॉबेरी की खेती तथा यहां का सुहावना मौसम यहां पर आने वाले लोगों का मन मोह लेता है। यहां पर घूमने के लिए कई जगह काफी मशहूर है जिसमें नीडल होल पॉइंट और विल्सन पॉइंट जैसी जगहें शामिल है। यहां से आप खूबसूरत नजारों को निहारने का लुफ्त उठा सकते हैं।

* माथेरन :

मुंबई की ट्रिप के दौरान आप माथेरन जाने का भी प्लान कर सकते हैं। यह एक बहुत ही मशहूर हिल स्टेशन है यहां पर जाकर आप पर टॉय ट्रेन में घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं। पर्यटकों के लिए ये लोकप्रिय आकर्षण है। यहां पर जाकर आप शांत जंगल और सुंदर नजारे तथा यहां के सुहाने मौसम का मजा ले सकते हैं।

* अलीबाग :

अलीबाग एक तटीय शहर है जो अपने खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक किलो तथा नारियल के पेड़ों के लिए काफी फेमस है। वीकेंड पर आप यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जहां पर जाकर आप कई तरह की वॉटर एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं।

* लोनावाला :

इस बार आप मुंबई की ट्रिप के दौरान लोनावला खंडाला भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यह मुंबई के पास में स्थित एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है जहां पर जाकर आप हरी-भरी घाटियां और बादलों से गिरे पहाड़ों तथा खूबसूरत वाटरफॉल को देखने का आनंद ले सकते हैं। हलचल भरे शहर से दूर आप यहां पर शांति से कुछ समय बिता सकते हैं यहां की शांति यहां पर आने वाले लोगों को सुकून देने का काम करती है।

 112 total views,  2 views today

Spread the love