• November 30, 2022

Travel Tips: दिल्ली एनसीआर में अपने वीकेंड को बनाएं एडवेंचर, यहां पर सस्ते में ले जिपलाइन का मजा !

Travel Tips: दिल्ली एनसीआर में अपने वीकेंड को बनाएं एडवेंचर, यहां पर सस्ते में ले जिपलाइन का मजा !

आज के समय में आपने देखा हुआ कि अधिकतर लोगों को एडवेंचर एक्टिविटीज बहुत पसंद होती है लेकिन इन एक्टिविटीज का मजा उठाने के लिए ज्यादातर लोगों को दिल्ली से बाहर जाना पड़ता है जिसके लिए समय और बजट दोनों ही ज्यादा लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा दिल्ली एनसीआर में ही ले सकते हैं इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे डेल्टा 105 दिल्ली एनसीआर का सबसे लंबा जिपलाइनिंग पार्क है। एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद करने वाले लोगों को यह जगह बहुत पसंद आने वाली है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं इस जगह के बारे में विस्तार से –

* जिपलाइनिंग का मजा आप दिल्ली एनसीआर में भी ले सकते हैं इसके लिए आपको गुरु ग्राम से केवल 30 मिनट की दूरी पर डेल्टा 105 दिल्ली एनसीआर का सबसे लंबा जिपलाइनिंग पार्क जाना होगा। दिल्ली का यह थीम पार्क राजधानी के सबसे साहसिक स्थानों में से एक है।

* दिल्ली एनसीआर में स्थित इस पार्क में आने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है और यहां पर लोग वीकेंड पर आराम से जा सकते हैं। इसके बाद यहां जाकर आप जिप लाइनिंग का मजा ले सकते हैं। जिप लाइनिंग को जिप वायर’, ‘फ्लाइंग फॉक्स’ और ‘टायरोलियन क्रॉसिंग’ के रूप में भी जाना जाता है। यह एक मजेदार एडवेंचर एक्टिविटीज मानी जाती है।

* दिल्ली में एडवेंचर की के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी की बात यह है कि यहां पर जिपलाइनिंग के लिए अब आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यहां पर लाइन 224 मीटर से भी लंबी है जिससे दो व्यक्ति एक साथ यहां पर इस एक्टिविटीज का मजा ले सकते है। यहां पर जाने के लिए यहां की फीस 599 से 1199 रुपए है।

* यहां पर आप जिपलाइन के अलावा अन्य गतिविधियों में भी शामिल होकर मजा ले सकते हैं। इस पार्क में जिपलाइन के अलावा बास्केटबॉल और तीरंदाजी तथा डार्ट, गन शूट, पशु सवारी , स्मैश द ग्लास गतिविधि, कठपुतली शो, घूमर और, रस्सी डांस , जैसी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

 321 total views,  2 views today

Spread the love