Travel Tips: श्रीलंका की इन जगहों की खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे दीवाने, जरूर करें ट्रिप का प्लान !

Travel Tips: श्रीलंका की इन जगहों की खूबसूरती देख आप भी हो जाएंगे दीवाने, जरूर करें ट्रिप का प्लान !

श्रीलंका को दक्षिण एशिया की सबसे खूबसूरत जगह माना जाता है श्री लंका वैसे तो एक छोटा सा देश है लेकिन इस छोटे से देश की खूबसूरती को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं आपको बता दें कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है और ऐसा माना जाता है कि यहां पर आपको भगवान राम और रावण की लंका से जुड़े हुए कई प्रमाण भी मिलते हैं अगर आप भी श्रीलंका में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप श्रीलंका की इन खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए जरूर जाए। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं श्रीलंका की खूबसूरत जगहों के बारे में –

* अरुगम वे बीच :

आपको बता दें कि अरुगम श्रीलंका के वह बीच है जो पूर्वी तट पर स्थित है। इस जगह को पर्यटक बहुत ही पसंद करते हैं यह बीच प्रकृति प्रेमियों से लेकर मौज मस्ती करने वाले लोगों के लिए बहुत ही खास जगह है यहां पर रहने के लिए भी लोगों के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई है आप इस जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

* सिगिरिया रॉक फोर्ट :

श्रीलंका में स्थित एक प्राचीन एवं पौराणिक किला है सिगिरिया रॉक किला। इस जगह पर जाने के बाद आप कई सारी पुरानी कलाकृति हो और प्राचीन सभ्यताओं को नजदीक से देख सकते हैं इस किले के ऊपर चढ़ने पर आपको यहां का आसपास का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा जो हर किसी को अपना दीवाना कर देता है प्रकृति प्रेमी लोग इस किले को बहुत पसंद करते हैं।

* रावण वाटरफॉल :

आपको बता दें कि श्रीलंका में मौजूद रावण वाटरफॉल काफी पुराने झरने के रूप में जाना जाता है और कहा जाता है कि यह वाटरफॉल रावण के समय से वाटरफॉल है। रावण वाटरफॉल को श्रीलंका में पर्यटकों के लिए घूमने वाली जगह की लिस्ट में से एक माना जाता है यहां पर काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

* मिनटेल :

श्रीलंका में स्थित मिनटेल एक पर्वत श्रंखला पर स्थित बौद्ध समुदाय के लोगों का आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है। और कहा जाता है कि इस पर्वतमाला पर बौद्ध भिक्षु ने ज्ञान तथा धर्म का प्रचार किया था और इसी वजह से इस चोटी को बौद्ध समुदाय के लोगों द्वारा बौद्ध धर्म से जोड़कर देखा जाता है जिस जगह की खूबसूरती भी आप को मंत्रमुग्ध कर देगी श्रीलंका की ट्रिप के दौरान आप इस जगह पर जरूर जाए।

 256 total views,  2 views today

Spread the love