Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए जरूर लगाएं ये पौधे !

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए जरूर लगाएं ये पौधे !

वास्तु शास्त्र के अनुसार मानव जीवन में पेड़ पौधों का बहुत ही विशेष महत्व बताया गया है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पेड़ पौधों को लगाना बहुत शुभ माना गया है इन पौधों को लगाने से घरों में काफी फायदे मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि कुछ पौधों को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन होने लगता है। कुछ ऐसे पौधों के बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है जो मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होते हैं और इन पौधों में मां लक्ष्मी का वास होता है जिसकी वजह से इन पौधों को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहती है और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन पौधों के बारे में विस्तार से –

* तुलसी का पौधा :

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है किस पौधे को लेकर ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है साथ ही तुलसी के पौधे की नियमित रूप से रोजाना पूजा करने से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं जिससे आपके घर में सुख समृद्धि के साथ साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है इसीलिए घरों में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

* अश्वगंधा का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से आपके घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। अगर आपके घर में भी यह पौधा नहीं है तो आप इसको जरूर लगाएं।

* लक्ष्मण का पौधा :

वास्तु शास्त्रों में लक्ष्मण के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है यह पौधा मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है इसके साथ ही यह पौधा धन को आकर्षित करने वाला माना जाता है इस पौधे को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में लक्ष्मण का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती है इसके साथ ही आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।

* रजनीगंधा का पौधा :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रजनीगंधा का पौधा घर में लगाना काफी शुभ होता है। इस पौधे को घर में लगाने से शांति और सकारात्मकता बनी रहती है।

* हरसिंगार का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरसिंगार के फूलों को पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा लगा हुआ होता है वहां पर हमेशा सुख शांति बनी रहती है और इस पौधे के फूलों से तनाव को दूर करने में भी मदद मिलती है।

 318 total views,  2 views today

Spread the love