Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इस जगह पर लगाए घोड़े की नाल, मिलने लगेंगे फायदे !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इस जगह पर लगाए घोड़े की नाल, मिलने लगेंगे फायदे !

मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने घर में वास्तु शास्त्र के सभी नियमों का पालन करता है तो उसको जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है जिन को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और घर के सभी सदस्यों को दुर्भाग्य से भी मुक्ति मिलती है। घर में घोड़े की नाल लगाने से सुख समृद्धि का वास होने लगता है। लेकिन अगर आप घोड़े की नाल को वास्तु शास्त्र के नियमों अनुसार नही रखते है तो आपको इसके फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को लेकर बताए गए नियमों के बारे में –

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल का महत्व :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घोड़े की नाल दो तरह की होती है। एक यू पैटर्न की और एक रिवर्य सू पैटर्न की. कहते हैं कि दोनों ही पैटर्न कि। इन दोनों ही तरह की घोड़े की नाल का इस्तेमाल आप घर और दुकान या ऑफिस में कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घोड़े की नाल को दुकान या ऑफिस में लगा दिया जाए तो व्यक्ति के अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है। इतना ही नहीं इसे वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल के फायदे :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से नकारात्मता और घर में आने वाली बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए आप अपने घरों में घोड़े की नाल का प्रयोग कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। घोड़े की नाल को लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है इतना ही नहीं व्यक्ति को धन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ता है। व्यापारिक स्थल पर घोड़े की नाल को लगाने से आपके व्यापार में प्रगति होने लगती है। घोड़े की नाल का इस्तेमाल बुरी नजर से बचाने के लिए भी किया जाता है।

* वास्तु के अनुसार घोड़े की नाल को लगाने की सही जगह :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर और दुकान में हमेशा यू पैटर्न वाली घोड़े की नाल लगाना शुभ माना गया है। इस घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ डोर फ्रेम मैं ऊपर की तरफ लगाया जाता है। इसको उत्तर या पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप रिवर्स यू पैटर्न की नाल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके ऊपर आइना भी जरूर लगाएं।

 302 total views,  2 views today

Spread the love