• August 16, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में भूल कर भी ना रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की इस दिशा में भूल कर भी ना रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज !

मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आपको बता दें कि वास्तुशास्त्र में दिशाओं को बहुत महत्व दिया गया है बताया जाता है कि हर दिशा का अपना अलग महत्व होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार वस्तुओं को रखने की दिशा निर्धारित की गई है इसके साथ ही बताया गया है कि गलत दिशा में वस्तु को रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का आगमन होता है जिसकी वजह से आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते है। बता दे कि वासु शास्त्रों में बताया गया है कि घर की पश्चिम दिशा में वरुण देव के साथ शनि देव का भी आधिपत्य होता है ऐसे में अगर आप कुछ चीजों को पश्चिम दिशा में रखते हैं तो कई तरह के वास्तु संबंधित दोष उत्पन्न होते हैं इसका परिणाम व्यक्ति को भुगतना पड़ता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं घर की पश्चिम दिशा में कौन-कौन सी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए। आइए जानते है विस्तार से –

* रसोई :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर के पश्चिम दिशा में कभी भी रसोई नहीं बनानी चाहिए ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में रसोई बनाने से घर के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

* मुख्य द्वार :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की ओर कभी भी नहीं रखना चाहिए ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में मुख्य द्वार होने से घर में पैसे नहीं आते हैं। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आप की फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है।

* पानी का निकास :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि घर का पानी का निकास स्थान पश्चिम दिशा में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए ऐसा होने से घर के घर का कोई सदस्य हमेशा बीमार बना रहता है।

* घर की ढलान :

ऐसा माना जाता है कि घर की ढलान कभी भी पश्चिम दिशा की तरफ नहीं रखनी चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पश्चिम दिशा में स्थानों की ऊंचाई अन्य जगह से कम होनी चाहिए।

* पानी की टंकी :

घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में भूमिगत पानी की टंकी नहीं रखनी चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकते हैं। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा संतुलित रहे इसके लिए इस दिशा में ऊपर की ओर टंकी बनानी चाहिए।

 657 total views,  2 views today

Spread the love