• November 29, 2023

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना रात को सोने से पहले करें ये काम, मां लक्ष्मी की होने लगेगी कृपा !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना रात को सोने से पहले करें ये काम, मां लक्ष्मी की होने लगेगी कृपा !

आपको बता दे की वास्तु शास्त्र में धन वृद्धि के लिए कई उपाय बताए गए हैं जो बहुत ही कारगर भी माने जाते हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे उपाय है जिन्हें यदि रात में सोने से पहले अपनाया जाता है तो न केवल व्यक्ति की धन-धान्य में वृद्धि होती है बल्कि घर में मौजूद नकारात्मकता भी दूर होती है। दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन की देवी मां लक्ष्मी शाम के समय धरती लोक पर आती है। ऐसे में अगर आप शाम के समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखते हैं तो आपको कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते है रात को सोने से पहले किए जाने वाले उन कार्यों के बारे में जो आपकी सभी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं –

* मेन गेट की करें रोजाना सफाई :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि नियमित रूप से रोजाना सूरज के डूबने से पहले ही घर के मुख्य द्वार की सफाई जरूर कर लेनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करने के लिए निकलती है इसीलिए घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखें ताकि मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में हो क्योंकि मां लक्ष्मी को गंदे की बिल्कुल भी पसंद नहीं है। महालक्ष्मी हमेशा साफ वातावरण में वास करती है इसीलिए शाम होने से पहले ही अपने मुख्य द्वार को अच्छी तरह से साफ कर दे।

* उत्तर दिशा को माना जाता है शुभ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण यानी कि उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा को देवी देवताओं का वास माना जाता है इसीलिए उत्तर दिशा में ही घर के मंदिर को स्थापित करने की सलाह दी जाती है। उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा भी कहा जाता है इस दिशा की हमेशा साफ-सफाई का मुख्य रूप से ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार घर की तिजोरी को भी इसी दिशा में रखना चाहिए।

* मंदिर में कभी भी ना रखें बासी फूल :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में सुबह पूजा किए गए फूलों को रात तक नहीं छोड़ना चाहिए। शाम के समय इन बासी फूलों को हटा लेना चाहिए. साथ ही कलश में यदि बासी जल है तो उसे भी हटा दें।

* नकारात्मकता दूर करने के उपाय :

यदि आपके घर में लगातार कोई अप्रिय घटना घट रही है तो आप इससे राहत पाने के लिए कपूर के साथ घर में लौंग को जला दें. ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि तो होती ही है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 111 total views,  2 views today

Spread the love