- August 3, 2022
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनाएं यह टिप्स !

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में कुछ लोग कभी किसी कारण से तो कभी बिना कारण के ही परेशान रहते हैं। जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल डगमगा जाता है और किसी नए काम को करने की रूचि भी धीरे-धीरे कम होती जाती है। ऐसे में चाहिए कि इन लोगों के आस-पास हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहे और ये खुश रहे। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे वास्तु शास्त्र के अनुसार आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए कौन कौन से टिप्स अपनाना चाहिए आइए जानते हैं विस्तार से –
* इन लोगो का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए ऊंचे पहाड़ या किसी उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगाएं।
* वहीं समुद्र में लहरें उठती हुई तस्वीर घर में कभी भी नहीं लगानी चाहिए। इस तरह की तस्वीर लगाने से मानसिक अशांति बनी रहती है और रिश्तों में तनाव रहता है।
* जिस प्रकार आसमान में पक्षी पूरे जोश और एक नई मंजिल की खोज़ में उड़ता जाता है और पहाड़, चाहे आंधी हो या तूफान हमेशा अपनी जगह पर अड़िग रहता है, उसी प्रकार इनके चित्र देखने से उस व्यक्ति में भी जोश और आत्मविश्वास बढ़ जाता है।
363 total views, 2 views today