• October 8, 2022

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर गणपति की मूर्ति होने से पड़ता है यह बुरा प्रभाव !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर गणपति की मूर्ति होने से पड़ता है यह बुरा प्रभाव !

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा कि आज के समय में कई घरों के निर्माण के समय उनके मुख्य द्वार पर लोग गणपति की मूर्ति लगाते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार गणपति को शुभ कार्यों का देवता माना गया है लेकिन वाह शास्त्रों में गणपति की मूर्ति को मुख्य द्वार पर लगाने के दुष्परिणाम भी बताए गए हैं आइए जानते हैं इन दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से –

* घर के मुख्य गेट पर भूलकर भी न लगाएं गणपति की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य गेट पर गणपति की मूर्ति लगाने के लिए मना किया जाता है क्योंकि गणपति कोई द्वारपाल तो नहीं है कि आप उन्हें दरवाजे पर रखें। भगवान गणेश की मूर्ति हमेशा घर के मंदिर में होनी चाहिए क्योंकि गणपति मांगलिक कार्यों को पूर्ण करने वाले और शुभ कार्यों के देवता माने गए हैं। यह शुभ कार्यों को फलित करने वाले देवता हैं और ऐसे देवताओं को घर के दरवाजे पर रखना कतेही शुभ नहीं माना जाता।

वर्तमान समय में देखने को मिलता है कि लोग घर के मेन गेट पर लोहे का बड़ा गेट बनवाते हैं और उसमें गणपति की मूर्ति लगवा देते हैं जो कि ठीक नहीं होता आपकी इस गलती के कारण घर में हमेशा पिता और पुत्रों के बीच में क्लेश बना रहता है। और आपके घर में दरिद्रता बनी रहती हो। घर के मुख्य गेट पर गणपति की मूर्ति लगाने से आपके घर में बरकत नहीं हो पाती और भी कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए इस गलती को करने से बचें।

 336 total views,  2 views today

Spread the love