• January 3, 2023

Vastu Tips: घर की इस दिशा में ना रखे ये चीजें, रोजाना बढ़ती है समस्याएं !

Vastu Tips: घर की इस दिशा में ना रखे ये चीजें, रोजाना बढ़ती है समस्याएं !

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि वास्तु शास्त्रों में हमारे जीवन में आने वाली सभी समस्याओं के समाधान के लिए कई उपाय और नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की हर दिशा का अपना महत्व बताया गया है घर की हर दिशा पर किसी ना किसी देवता और ग्रह कावास बताया जाता है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया जाता है कि घर में किसी भी सामान को रखते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है सही दिशा में रखने पर ही हमें उस चीज के सही परिणाम मिलते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण पश्चिम दिशा को राहु केतु की दिशा बताया गया है। इस दिशा में किसी भी सामान को रखते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो आपको कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में कुछ चीजों को रखने से मना किया गया है आइए इसलिए के माध्यम से जानते हैं उन चीजों के बारे में –

* भूलकर भी आपको घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में बच्चों के लिए स्टडी रूम नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके पढ़ाई में कई परेशानियां होने लगती है और साथ ही बच्चों को कोई भी चीज लंबे समय तक याद भी नहीं रहती है और बच्चों को इस दिशा में बैठकर पढ़ने से रिजल्ट भी अच्छे नहीं मिल पाते हैं।

* वास्तु शास्त्र की जानकारी बताते हैं कि इस दिशा में आपको कभी भी पूजा स्थल नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि इस दिशा के बारे में कहा जाता है कि इस दिशा में पूजा घर बनवाने से व्यक्ति का मन पूजा में नहीं लग पाता और जिसकी वजह से उसे पूजा करने का फल पूरी तरह नहीं मिल पाता है।

* वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम दिशा में कभी भी गैस्ट्रो नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में गेस्ट रूम बनवाने हैं आने वाले गेस्ट आपसे अनुचित व्यवहार कर सकते हैं और आपकी समस्या बढ़ सकती हैं।

* आपको भूल कर भी घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि ऐसा करना है आपके घर का मुख्य सदस्य हमेशा बीमार रहने लगता है।

 212 total views,  2 views today

Spread the love