• January 12, 2023

Vastu Tips: संकटों से बचे रहने के लिए अपनी कार में जरूर रखें यह शुभ चीजें !

Vastu Tips: संकटों से बचे रहने के लिए अपनी कार में जरूर रखें यह शुभ चीजें !

वास्तुशास्त्र हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि वास्तुशास्त्र में हमारे जीवन में आने वाली हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताया गया है वास्तु शास्त्र में हमारे जीवन में काम आने वाली हर छोटी से छोटी चीज के लिए कई नियम बताए गए है। वास्तु शास्त्र में मानव जीवन में यातायात के रूप में काम में ली जाने वाली कार के बारे में भी कई नियम बताए गए हैं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आप अपनी कार में कुछ चीजें रखकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा सकते हैं। ताकि आप आने वाले संकटों से बचे रहे। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कार में रखने के लिए शुभ चीजों के बारे में –

* अपने इष्ट भगवान की मूर्ति :

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग ईश्वर में विश्वास रखते हैं उन लोगों को अपनी कार में गणपति भगवान की छोटी मूर्ति रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश भगवान की मूर्ति को कार में रखना शुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश दुर्घटनाओं से बचा रखते हैं और राह में आने वाली परेशानियों को भी दूर करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपनी कार में हवा में झूलते हुए हनुमान जी की मूर्ति भी लगा सकते हैं यह मूर्ति भी कार में लगाने के लिए शुभ मानी जाती है इन्हें लगाने से आप विपत्तियों से बचे रहते हैं और बुरे प्रभावों से दूर रहते हैं।

* रख सकते है काला कछुआ :

आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपनी कार में काले रंग का एक छोटा कछुआ भी रखते हैं। इस कछुए को लेकर ऐसा माना जाता है कि इसको रखने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कार में अच्छा संगीत बजाने से भी नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है।

* लगाएं तिब्बती झंडे :

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपनी कार में तिब्बती झंडे भी लगा सकते हैं क्योंकि तिब्बती झंडे को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और कार में इन जनों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। हवा में उड़ते समय यह अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करता है और यह दिखने में भी काफी सुंदर लगता है।

* नेचुरल स्टोन भी होते है शुभ :

वास्तु शास्त्र के अनुसार कार में आप नेचुरल स्टोन भी लगा सकते हैं इन्हें भी कार में लगाने के लिए शुभ माना जाता है इसके लिए आप कार के डैशबोर्ड पर कुछ नेचुरल स्टोन या फिर क्रिस्टल रखने को भी शुभ माना जाता है। और ऐसा माना जाता है कि यह पृथ्वी तत्व कार को सुरक्षित रखते हैं और नकारात्मकता को दूर रखने में भी कारगर होते हैं।

 232 total views,  2 views today

Spread the love