Vastu Tips: मां लक्ष्मी के उलटे पांव लौटने का कारण बनती है ये चीजें, आज ही हटा दे !

Vastu Tips: मां लक्ष्मी के उलटे पांव लौटने का कारण बनती है ये चीजें, आज ही हटा दे !

मानव जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है क्योंकि वास्तु शास्त्रों में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखें हुए हर सामान और उसकी दिशा में एक ऊर्जा होती है जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है। सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख समृद्धि लाती है जबकि नकारात्मक ऊर्जा घर में कई तरह की परेशानियों के आने का कारण बनती है। कुछ चीजें ऐसी होती है जिनको घर में रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिनको घर से तुरंत हटा देना चाहिए वरना आपको कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है ,-

* देवी-देवताओं की फटी तस्वीरें :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि घर के मंदिर में कभी भी देवी देवताओं की फटी हुई और पुरानी तस्वीरें या खंडित तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए अगर ऐसी तस्वीरें है तो उनको अपने घर के मंदिर से तुरंत हटा दें। ऐसा माना जाता है कि इन पर रखने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

* फटे-पुराने कपड़े :

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में फटे पुराने कपड़े है तो इसे अपने घर से तुरंत हटा दें क्योंकि इनको घर में रखने से शुक्र ग्रह को बर्बाद कर देते है। घर में रखे फटे पुराने कपड़े आर्थिक समस्याओं का कारण बनते हैं।

* बंद घड़ी :

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि आपके घर में लगी हुई घड़ी बंद है या खराब हो चुकी है तो इसे तुरंत अपने घर से हटा दें क्योंकि बंद घड़ी को घर में रखने से आपके घर की प्रगति रुक जाती है जिसकी वजह से महत्वपूर्ण कामों में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

* टूटा शीशा या कांच :

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ कांच का शीशा नहीं रखना चाहिए अगर आपके घर में लगे हुए शीशे में दरार आ गई है तो इसे तुरंत बदल दें क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

* कांटेदार पौधे :

कांटेदार पेड़ पौधों को घर में लगाने से वास्तु शास्त्र में पूर्ण रूप से मना किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि जिन पौधों से दूध निकलता हो उनको घर में लगाने से कलेश पैदा होते हैं और इस प्रकार के पौधे धन संबंधित समस्याओं के कारण बनते हैं।

 153 total views,  2 views today

Spread the love