• December 14, 2022

Vastu Tips: घर के कमरों की दीवारों का रंग बदल कर भी दूर किए जा सकते हैं घर के वास्तु दोष, आइए जानें !

Vastu Tips: घर के कमरों की दीवारों का रंग बदल कर भी दूर किए जा सकते हैं घर के वास्तु दोष, आइए जानें !

हमारे भारतीय लोगों में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन की हर छोटी से छोटी समस्या और जीवन में काम आने वाली हर चीज के बारे में कई तरह के उपाय और नियम बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या को दूर किया जा सकता है वास्तु शास्त्र में मानव के द्वारा बनाए जाने वाले घर के लिए भी कई तरह के नियम बताए गए हैं। हमारे घर का वातावरण हमारे मन और विचारों को प्रभावित करता है। कई घरों में वास्तु दोष की वजह से लड़ाई झगड़े और क्लेश की स्थिति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में रखे हर वस्तु आपको पूरी तरह प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की दीवारों का रंग भी हमारे विचारों और कार्यप्रणाली को पूरी तरह प्रभावित करता है इसलिए हमारे घर मैं मौजूद दीवारों का रंग वास्तु शास्त्र के हिसाब से होना चाहिए ताकि हमारे घर में धन वैभव और शांति बनी रहे इस माध्यम से जानते हैं वास्तु के अनुसार दीवारों के रंग के बारे में –

* हल्के रंग का शयन कक्ष में करें इस्तेमाल :

वास्तु शास्त्र के अनुसार शयन कक्ष में हमेशा हल्के रंग ही इस्तेमाल करें। शयन कक्ष की दीवारों पर ऐसा कलर नहीं होना चाहिए जो हमारी आंखों को चुबे। सेन कक्ष में हमेशा हल्के तथा ऐसे रंगों का प्रयोग करें जो हमारे मन को शांति व सौम्यता प्रदान करते हो इसके लिए आप अपने शयनकक्ष में हल्का गुलाबी या आसमानी और हल्का हरा तथा क्रीम रंग करवा सकते हैं।

* बैठक कक्ष में चार चांद लगाने के लिए करवाएं यह रंग :

बैठक कक्ष को मेहमान का कमरा या स्वागत कक्ष कहा जाता है। जो बहुत ही महत्वपूर्ण कमरा होता है यह वह कमरा होता है जहां पर घर के सभी सदस्य एक साथ बैठते हैं या फिर जब भी कोई अतिथि हमारे घर में आते हैं तो वह सबसे पहले इसी कक्ष में बैठते हैं इसलिए इस कक्ष का रंग कैसा होना चाहिए जो वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है इसके लिए आप वास्तु शास्त्र के अनुसार सफेद, पीला, क्रीम, हल्का भूरा या गुलाबी रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

* सफेद व क्रीम कलर रसोई के लिए माना जाता है सबसे अच्छा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण पूर्व दिशा को आग निकॉन भी कहा जाता है इस दिशा में रसोई बनाई जाती है क्योंकि इस दिशा का स्वामी ग्रह शुक्र होता है तथा देवता अग्नि है। इसलिए रसोई घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए हमेशा शुक्र ग्रह से संबंधित रंग का ही प्रयोग किया जाना चाहिए रसोईघर के लिए सबसे शुभ रंगों में सफेद और क्रीम रंग को शामिल किया जाता है। यदि रसोई घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो रसोई के अग्नि कोण में लाल रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।

 238 total views,  2 views today

Spread the love