• December 1, 2023

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

बांदीकुई आगरा रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की गर्दन कट कर अलग हो गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर बसवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे बांदीकुई से आगरा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के आगे लीलोज गांव के पास युवक आ गया। इससे युवक की गर्दन काटकर अलग हो गई। ड्राइवर ने करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी को रोक कर रखा। इसके बाद ट्रैक से शव को हटाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची बसवा पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां एक बाइक भी खड़ी हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक के यहां बाइक से आया था। इसके बाद यह हादसा हुआ है।

बसवा थाना प्रभारी हवासिंह ने बताया कि युवक की पहचान छगनलाल सैनी (28) निवासी बडियाल कलां के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर युवक की पहचान हुई है। छगनलाल तीन बहनों में इकलौता था। मृतक के एक साल, तीन साल व पांच साल की तीन बेटी है। छगनलाल बडियाल में एक कपडे की दुकान पर काम करता था। उन्होंने बताया कि मौके पर मृतक युवक की बाइक खड़ी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने सुसाइड किया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

 84 total views,  2 views today

Spread the love