• March 23, 2022

पुतिन को जहर दिया जा सकता है? बदले अपने निजी कर्मचारी: रिपोर्ट

पुतिन को जहर दिया जा सकता है? बदले अपने निजी कर्मचारी: रिपोर्ट

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने फरवरी में अपने सभी निजी कर्मचारियों को इस डर से बदल दिया था कि उन्हें जहर दिया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्टों में इस बात का जिक्र नहीं है कि पुतिन ने ऐसा यूक्रेन पर हमला करने से पहले किया था या बाद में। खबरों के अनुसार आपको बता दे की जिन लोगों को बर्खास्त किया गया उनमें रसोइया, धोबी, अंगरक्षक आदि शामिल हैं।

डेली मेल ने यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को जहर दिए जाने का एकदम से निराधार नहीं है क्योंकि मॉस्को के एलिट अधिकारी व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को ‘जहर’ देने और इसे एक दुर्घटना के रूप में बताने की साजिश रच रहे हैं। डेली मेल की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूस में प्रभावशाली लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को राष्ट्रपति पद से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया है और यहां तक कि एक उत्तराधिकारी को भी लाइन में खड़ा कर दिया है।

यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के 70 साल के डायरेक्टर अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को खत्म करने की योजना बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि फेडरल सिक्योरिटी सर्विस व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का प्रमुख समर्थक है और एजेंसियों को युद्ध शुरू होने से पहले चीजों के बारे में पता था। ऐसा माना जाता है कि बोर्तनिकोव का हाल दिनों में पुतिन के साथ संबंध खराब होता गया है।

 541 total views,  2 views today

Spread the love