Food Recipe: आप भी बनाना चाहते है घर पर ये टेस्टी चिली चाप, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: आप भी बनाना चाहते है घर पर ये टेस्टी चिली चाप, जानिए आसान रेसिपी !

चिली चाप का नाम तो आपने भी जरूर सुना होगा यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। यहां खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। चिली चाप खाना वेजिटेरियन लोगों के साथ साथ नॉन वेजिटेरियन लोगों को भी पसंद होती है। लेकिन हमेशा एक ही तरह की चिल्ली चाप खा खा कर अगर आप भी बोर हो गए हैं तो इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं यह टेस्टी और हेल्दी चिली चाप। चिली चाप का सेवन आप स्नेक्स के रूप में भी कर सकते है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं इस चिली चाप बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका –

* चिली चाप बनाने के के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 4 से 5 सोया चाप
2. 1 चमम्च लाल मिर्च
3. सोया सॉस
4. रेड चिल्ली सॉस
5. शेजवान सॉस
6. 1 चमम्च अदर-लहसुन पेस्ट
7. स्वादनुसार नमक
8. 2 मौटे कटे हुए प्याज
11. 1 शिमला मिर्च

* चिली चाप बनाने का आसन तरीका :

1. चीली चाप बनाने के लिए सबसे पहले चाप को गर्म पानी से धो लें। इसके बाद 1 चाप को 4 से 5 टुकड़ों में काट लें।

2. आप चाहें को टुकड़ों को छोटा या बड़ा भी रख सकते हैं। इसके बाद इन सारे टुकड़ों को ग्रम तेल या रिफाइंड में फ्राय कर लें।

3. इसके बाद अब आप फ्राइड चाप को प्लेट में रख दें। फिर एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें और गर्म होने के बाद तेल में अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। आप चाहें तो थोड़ा या जीरा भी डाल सकते हैं।

4. अब आप फिर कढ़ाई में कटा हुआ प्याज और शिमला मिर्च डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं।

5. ध्यान रहे कि शिमला-मिर्च और प्याज थोड़े कच्चे-पक्के ही रहने चाहिए। इसके बाद कढ़ाई में सोया सॉस, रेड चिल्ली सॉस और शेजवान सॉस डालकर पकाएं। साथ ही स्वादनुसार नमक और मिर्च भी डाल दे।

6. 5 से 6 मिनट के बाद आपक कढ़ाई में फ्राइड चाप भी डाल दें। 1 मिनट तक कुक करने के बाद आपकी चिली चाप तैयार हो जाएगी।

7. इसे धनिया से गार्निश करें और सर्व करें। आजकल लोग चिली चाप को स्नैक्स की तरह खाते हैं लेकिन आप इसे सब्जी की तरह भी खा सकते हैं।

 338 total views,  2 views today

Spread the love