• December 17, 2021

किस राज्य में कैसे मनाई जाती है मकर संक्रांति

किस राज्य में कैसे मनाई जाती है मकर संक्रांति

लाइफस्टाइल। मकर संक्राति भारत देश में हिन्दू धर्म के अहम त्योहारों में से एक है। सभी त्योहारों की तरह इस त्यौहार की भी अपनी एक अलग मान्यता है. जिस कारण इसे मनाया जाता है। ज्योतिषी की मान्यताओं के अनुसार इस दिन शनि देव मकर राशि में प्रवेश करते है। मकर सक्रांति को अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामो जाना जाता है। कही पोंगल तो कही खिचड़ी तो कही मकर संक्रांति और साथ ही इसको मनाने का तरीका भी अलग होता है किन्तु इसे मनाए जाने का कारण एक ही है। आज हम जानेंगे मकर सक्रांति को कोनसी जगह किस तरिके से मनाया जाता है।

मकर सक्रांति के विभिन्न नाम और मनाने के तरिके

राजस्थान :- सक्रांति राजस्थान में इसे निर्माता संक्रांति के नाम से मनाया जाता है। आम बोलचाल में इसे सकरात भी बोलै जाता है। इस दिन विशेष रूप से दान पुण्य किये जाते है गायो को चारा खिलते है , और महिलाये कुछ निश्चित सुगहगनो को कुछ विशेष उपहार जैसे कपड़े बर्तन और सौलह श्रृंगार और इस दिन बना तिलसे बनने वाले व्यंजन जैसे तिल के लड्डू , गजक आदि देती है इस दिन खासतौर पर तिल से बनने वाले व्यंजन बनाये जाते है है और राजस्थानी खाना दाल बाटी चूरमा आदि बनाये जाते है। रिश्तेदार एक दूसरे के घर मिलने जाते है। और पारम्परिक रूप पतंग उड़ाते है।

पंजाब

पंजाब में मकर सक्रांति को लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं इस दिन पंजाब में लोग अलाव जलाकर, उसकी पूजा करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और तिल से बने व्यंजन जैसे रेवड़ी, गजक, और इनके अलावा बाजरे की खिचड़ी खाते हैं। यह त्योहार सर्दियों की फसलों की कटाई का प्रतीक है। और इस दिन सभी लोग मिलकर भांगड़ा करते है। नाचते है गाते है।

गुजरात

मकर सक्रांति को गुजरात में इस त्यौहार को उत्तरायण या उतरन नाम से मनाया जाता है इस त्यौहार का गुजरात के लोग पतंग उड़ाने के लिए बेसब्री से इन्तजार करते है यह त्यौहार दो दिनों का होता है। यह नाम सूर्य के उत्तरायणन गति में आने के प्रतीक हैं। गुजरात में पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाता है, जहां 14 जनवरी उत्तरायण है और 15 वासी उत्तरायण है। इन दो दिनों में आसमान रंगीन पतंगों से भरे हुए नजर आते हैं।इस विशेष रूप से गुजरात में , लोग चीकू, सूखे मेवे, तिल से बनी मिठाइयों का आनंद लेते हैं।

 656 total views,  2 views today

Spread the love