• August 13, 2022

Laal Singh Chaddha नहीं बचा पाई आमिर खान की लाज, रक्षा बंधन का कलेक्शन भी 30% फिसला

Laal Singh Chaddha नहीं बचा पाई आमिर खान की लाज, रक्षा बंधन का कलेक्शन भी 30% फिसला

मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सोशल मीडिया पर बायकॉट और सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ और अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।

लाल सिंह चड्‌ढा’ ने 2 दिन में कमाए 20 करोड़

रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की180 करोड़ के बजट में बनी ‘लाल सिंह चड्‌ढा’ दूसरे दिन (शुक्रवार) 8.5 करोड़ रुपए ही कमाए हैं। वहीं पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म 2 दिन में इंडिया से अब तक 20.5 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई है।

‘रक्षाबंधन’ ने 2 दिन में कमाए 15 करोड़

वहीं 70 करोड़ के बजट में बनी ‘रक्षा बंधन’ ने दूसरे दिन 6.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। पहले दिन फिल्म ने 8.2 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से फिल्म 2 दिन में इंडिया से अब तक 14.6 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाई है।

 366 total views,  2 views today

Spread the love