• July 7, 2022

MS Dhoni Birthday: धोनी ने यहां मनाया अपना बर्थडे, पत्नी साक्षी और पंत भी रहे साथ

MS Dhoni Birthday: धोनी ने यहां मनाया अपना बर्थडे, पत्नी साक्षी और पंत भी रहे साथ

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए हैं. इस बर्थडे का जश्न भी इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज में ही मनाया गया. धोनी ने मंद मुस्कान के साथ चमकीले अंदाज में केक काटा. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी. दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं. ऐसे में यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचा. यहीं दोनों ने मैरिज एनिवर्सरी भी मनाई और अब धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया.

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के इस बर्थडे के जश्न का वीडियो और फोटोज खुद साक्षी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए. इस फोटो में आपको टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है. अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है.

 

साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धोनी चमकीली जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. हर तरफ लाइटिंग दिख रही है. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लिए शानदार केक तैयार रखा दिखाई दे रहा है. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पहले मोमबत्ती बुझाते हैं और उसके बाद दोनों हाथों से चाकू पकड़कर केक काटते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक भी बज रहा है.

 411 total views,  2 views today

Spread the love