• February 2, 2022

UP Chunav महापोल: यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी BJP की सरकार!

UP Chunav महापोल: यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी BJP की सरकार!

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ BJP और समजवादी पार्टी (SP) आमने-सामनेे है। सभी दलों ने अपने-अपने अधिकांश उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, सर्वे एजेंसियों की भी रिपोर्ट सामने आ रही हैं। लगभग सभी में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की लोकप्रियता सबसे अधिक दिख रही है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में शामिल अधिकांश लोग उनके कामकाज से खुश नजर आ रहे हैं।

यही कारण है कि वे दोबारा UP की कमान उनकी हाथों में देने के लिए तैयार दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस साल 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। बता दे की उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1,74,351 होगी और लगभग 15 करोड़ से अधिक मतदाता इस चुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे।

इस सर्वे के अनुसार आपको बता दे की उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव में भाजपा गठबंधन को 242 से 244 सीटें मिल सकती है। वहीं सपा गंठबंधन को 148 से 150 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा बसपा को 4 से 6 सीटें, कांग्रेस को 3 से 5 सीटें और अन्य को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है। वोट प्रतिशत की बात करें तो यूपी में इस बार बीजेपी गठबंधन को 42 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

Spread the love